Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेरी पहचान हरियाणा से है और मैं...विवाद बढ़ता देख बादशाह ने मांगी माफी! राज्य महिला आयोग में इस दिन होना है पेश

Shilpi Narayan
7 March 2026 6:10 PM IST
मेरी पहचान हरियाणा से है और मैं...विवाद बढ़ता देख बादशाह ने मांगी माफी! राज्य महिला आयोग में इस दिन होना है पेश
x

नई दिल्ली। रैपर बादशाह अपने हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर लगातार विवाद में बने हुए हैं। इस गाने को लेकर सिंगर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। इस बीच सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मांफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को हर्ट करने का नहीं था।

मैं एक गर्वित हरियाणवी हूं

दरअसल, विवाद बढ़ता देख बादशाह ने एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी हरियाणवी पहचान का हवाला देते हुए कहा कि मेरी पहचान हरियाणा से है और मैं एक गर्वित हरियाणवी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा इरादा किसी महिला या बच्चे के बारे में गलत बोलने का नहीं था। उन्होंने 'हरियाणा के बेटे' के रूप में लोगों से क्षमा मांगी और कहा कि अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

विवाद की जड़

गाने के बोल में 'बेहूदा' और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के साथ-साथ स्कूली छात्राओं को गलत तरीके से दिखाने पर भारी विरोध हुआ था। कई सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों ने इसे हरियाणा की संस्कृति का अपमान बताया।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में बादशाह के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला में FIR दर्ज की गई और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया है।

Next Story