Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

द्विपक्षीय वार्ता में पीएम ने कहा-यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा, पुतिन बोले-रूस भी शांति का पक्षधर

Shilpi Narayan
5 Dec 2025 12:32 PM IST
द्विपक्षीय वार्ता में पीएम ने कहा-यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा, पुतिन बोले-रूस भी शांति का पक्षधर
x

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच अहम वार्ता होगी। वार्ता के बाद बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत रूस संबंधों में विस्तार हो। विश्व को जल्द चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा हमें शांति के रास्ते तरासने होंगे।

रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा

इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द शांति की राह पर आएगा। भारत तटस्थ नहीं है बल्कि दृढ़ता से शांति के पक्ष में है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से ये भी कहा कि उनका यह दौरा ऐतिहासिक है। पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन का ये यात्रा ऐतिहासिक है। पुतिन ने कहा कि रूस भी शांति का पक्षधर है।

Next Story