Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

छतरपुर में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर हंगामा कर पथराव किया, पुलिस ने भांजी लाठियां

Aryan
11 Feb 2026 9:39 AM IST
छतरपुर में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर हंगामा कर पथराव किया, पुलिस ने भांजी लाठियां
x
सरकार कानूनी दायरे में आने वाली ग्रामीणों की मांगों को पूरी तरह से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर हंगामा कर पथराव किया। मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों ने दरम्यानी रात सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। लगातार हंगामा कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

छतरपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर जमा प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा। हालात बेकाबू होने पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इस मामले में बिजावर के एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा, 'केन बेतवा परियोजना का बांध निर्माणाधीन है; कुछ लोग वहां लगातार हंगामा कर रहे थे। उनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुबह से अब तक मैंने उन्हें कई-बार समझाया है कि जमानत मिलने की प्रक्रिया निर्धारित है... ऐसी बातें सामने आई हैं कि कुछ लोगों ने पत्थर उठाकर कुछ जगहों पर हमले का प्रयास किया।

ग्रामीणों की मांग पूरा करेगी सरकार

उन्होंने बताया कि प्रशासन वीडियो देखने के बाद इस संबंध में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करेगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्य पटले ने बताया कि दोधन गांव के कुछ लोगों की मांगें वही थीं जो उन्होंने पहले सरकार के सामने भी रखी थीं। असंतुष्ट ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर थोड़े आक्रामक भी हो गए। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त कर दिया है।

Next Story