Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केरल में बीजेपी को एलडीएफ नहीं यूडीएफ और कांग्रेस से है खतरा... राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर बोला हमला

Anjali Tyagi
4 April 2026 4:03 PM IST
केरल में बीजेपी को एलडीएफ नहीं यूडीएफ और कांग्रेस से है खतरा... राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर बोला हमला
x
राहुल गांधी ने कहा- भाजपा-आरएसएस के खिलाफ सवाल उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जाता है। मेरे खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं।

नई दिल्ली। केरल में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने स्वार्थ के लिए एलडीएफ की सरकार चाहते है। उन्हें ऐसा लगता है कि एलडीएफ से भाजपा को किसी तरह का कोई खतरा नहीं हैं।

हम पर इतने हुए जुल्म

राहुल गांधी ने कहा- भाजपा-आरएसएस के खिलाफ सवाल उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जाता है। मेरे खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं। उन्होंने मेरा सरकारी आवास रद्द कर दिया, मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी, मैं जमानत पर बाहर हूं, और ईडी ने मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की। मैं वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूछना चाहता हूं, आपके नेता, आपके मुख्यमंत्री से कभी पूछताछ क्यों नहीं की गई?... सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग ने उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की? आप कारण अच्छी तरह जानते हैं। आपके मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के कारण पहले ही समझौता कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- सबरीमाला मंदिर के खिलाफ, भगवान अय्यप्पा के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध हुआ सीपीआई (एम) नेताओं ने मंदिर से सोना चुरा लिया और उसकी जगह पीतल रख दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा? एक शब्द भी नहीं? क्यों? क्योंकि वे केरल में एलडीएफ सरकार चाहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि एलडीएफ कभी भी भाजपा के लिए खतरा नहीं बन सकती। भाजपा-आरएसएस के लिए असली खतरा यूडीएफ और कांग्रेस हैं।

Next Story