Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संभल में 7 साल पहले बच्‍ची के सामने मां से दुष्कर्म के मामले में, आज कोर्ट ने इतने आरोपियों को दी उम्र कैद की सजा...

Aryan
19 Dec 2025 5:51 PM IST
संभल में 7 साल पहले बच्‍ची के सामने मां से दुष्कर्म के मामले में, आज कोर्ट ने इतने आरोपियों को दी उम्र कैद की सजा...
x
अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद के अलावा सभी पर 1 लाख 12 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

संभल। संभल जिले में सात साल पहले हुई एक दर्दनाक घटना में आज यानी शुक्रवार को कोर्ट ने चार आरोपियों को उम्रकैद सुनाई है। बता दें कि इस घटना में आरोपियों ने सात साल की बच्ची के सामने मां से गैंगरेप कर उसे हवन कुंड में जिंदा जला दिया था। अदालत ने आरेपियों को उम्रकैद के अलावा सभी पर 1 लाख 12 हजार का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि आरोपियों में एक नाबालिग भी है, उसका अलग ट्रायल चल रहा है।

दोषियों ने कहा वो हैं निर्दोष

हालांकि सजा के ऐलान के बाद दोषियों ने कहा कि वे निर्दोष हैं और उनको साजिश के तहत फंसाया गया।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक, थाना रजपुरा के एक गांव में 25 साल की विवाहिता दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता था। यह आरोप था कि 13 जुलाई 2018 की रात में आराम सिंह, भोना उर्फ कुंवरपाल, गुल्लू उर्फ जयवीर, महावीर और एक नाबालिग लड़के ने महिला के घर में घुसकर उसकी सात साल की बच्ची के सामने बारी-बारी से गैंगरेप किया था।

Next Story