
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली में बढ़ते...
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रेखा सरकार ने वर्क फ्रॉम होम का किया ऐलान, जानें किन कर्मचारियों पर होगा लागू

दिल्ली। दिल्ली एनसीआर की हवा दमघोंटू हो गई है। यहां तक कि दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों को कई गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ गया है। वहीं AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है यानी प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में है। इस बीच सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सलाह के बाद दिल्ली में काम करने वाले 50 फीसदी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया जा सकता है।
पानी का किया जा रहा है छिड़काव
दरअसल, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP-3 लागू है। इसमें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक नई जानकारी दी है। यह GRAP-3 का फेज 2 है, जिसमें GRAP-4 के कुछ प्रावधान भी जोड़े जा रहे हैं। इसके तहत 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसी के साथ दिल्ली में आने वाले सभी वाहनों पर बॉर्डर पर ही नजर रखी जा रही है। जहां-जहां धूल-मिट्टी और प्रदूषण है ज्यादा है वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
वर्क फ्रॉम होम देने की दी गई सलाह
दिल्ली में फिलहाल GRAP-3 लागू किया गया है। इनमें कई तरह की पाबंदियां हैं। इसी ग्रैप-3 को अब थोड़ा और सख्त किया जा रहा है। यानी ग्रैप-3 का फेज-2 लागू किया जा रहा है। इसमें दिल्ली और एनसीआर के राज्य और केंद्र सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है। ऐसे में सरकारें इसपर जल्द फैसला ले सकती हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों के अलावा, प्राइवेट इम्पलॉई के लिए भी यह नियम लागू हो सकता है। हालांकि, फिलहाल के लिए आयोग की सलाह सरकारी कर्मचारियों के लिए है।




