Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची इंडिया! हाई वोल्टेज मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

Shilpi Narayan
5 March 2026 10:51 PM IST
IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची इंडिया! हाई वोल्टेज मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया
x
फाइनल में भारतीय टीम की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। वहीं टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। वहीं टीम इंडिया ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आज के हाई वोल्टेज मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि आज भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

इंग्लैंड की पहला विकेट जल्दी ही गिरा

दरअसल, विशाल स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पहला विकेट जल्दी ही गिर गया था। वहीं पहली सफलता हार्दिक के हाथ लगी। हालांकि हार्दिक ने 2 विकेट हासिल किए हैं। जिसके बाद बुमराह को एक विकेट मिला। वरुण ने भी एक विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप को 1 सफलता मिली। अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी है।

जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी

हालांकि इंग्लैंड की टीम भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिला। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी की है। जिनकी बदौलत इंग्लिश की टीम इस विशाल स्कोर के करीब पहुंच पाई। विल जैक्स 20 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक 6 गेंदों में सिर्फ 07 रन स्कोर किए।

अभिषेक शर्मा का बल्ला फ्लॉप

हालांकि अभिषेक शर्मा सेमिफाइनल के इस महा- मुकाबले में नहीं चल पाए लेकिन संजू ने धुआंधार बल्लेबाजी की जबकि ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं संजू ने धुआंधार पारी खेलते हुए 89 बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्या 11 रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

Next Story