Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IND vs NAM: भारतीय गेंदबाजों की फिरकी में फंसे नामीबिया के बल्लेबाज! टीम इंडिया ने 93 रन से जीत किया दर्ज

Shilpi Narayan
12 Feb 2026 10:30 PM IST
IND vs NAM: भारतीय गेंदबाजों की फिरकी में फंसे नामीबिया के बल्लेबाज! टीम इंडिया ने 93 रन से जीत किया दर्ज
x

नई दिल्ली। भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम पहले ही अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत कर चुकी है। आज नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया को 210 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 93 रन से हारी।

अधिक विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके

हालांकि नामीबिया की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की फिरकी के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। जल्दी ही नामीबिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई। वहीं 210 रन का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम काफी पीछे रह गई।

चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके

बता दें कि सबसे अधिक विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके थे। चक्रवर्ती को तीन विकेट मिला जबकि उपकप्तान अक्षय पटेल को 2 विकेट हासिल हुआ। वहीं अर्शदीप ने 1 विकेट चटकाया। बुमराह को 1 विकेट मिला। हार्दिक को 2 विकेट हासिल हुआ।

Next Story