
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IND vs NED: मुश्किल...
IND vs NED: मुश्किल समय में दुबे ने दिखाया दम! भारतीय टीम ने नीदरलैंड को दिया 194 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जहां भारतीय टीम प्लेइंग 11 में 2 बदलाव के साथ उतरी थी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम टीम इंडिया ने 6 विकेट गवां कर 193 रन बनाई।
आज भी नहीं चला अभिषेक का बल्ला
बता दें कि आज भी अभिषेक का बल्ला नहीं चल पाया और वो इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि तिलक 31 रनों की पारी खेली और कप्तान 34 बनाकर आउट हो गए। हालांकि शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की और 66 रनों की दमदार पारी खेली है।
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
नीदरलैंड की प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।




