
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IND VS PAK : भारतीय...
IND VS PAK : भारतीय टीम ने पाक के घमंड को किया चकनाचूर! गेंदबाजों की फिरकी में फंसे पाकिस्तानी, भारत ने 61 रन से जीत की हासिल

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्वकप का महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने आज दो बड़े बदलाव किए हैं। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन पर सिमटी। इस विशाल स्कोर को पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम काफी पीछे रह गई थी। वहीं 18 वें ओवर में 114 रन पर सीमट गई।
पहले ही ओवर में हार्दिक ने पाक के ओपनर को चलता किया
बता दें कि पहले ही ओवर में हार्दिक ने पाक के ओपनर को चलता किया। जिसके बाद दूसरे ओवर में बुमराह ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिला। हालांकि कुलदीप ने भी 1 विकेट हासिल किए जबकि तिलक ने भी एक विकेट चटकाए। वहीं जल्दी ही पाक की आधी टीम आउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिला।
किशन ने दमदार बल्लेबाजी की
बता दें कि आज अभिषेक शर्मा की वापसी तो हुई लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। वहीं ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की थी। वहीं किशन ने 40 बॉल पर 77 की शानदार पारी खेली है। दरअसल, 15 वें ओवर में भारत को दो झटके लगे। पहले तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद हार्दिक पंड्या भी शून्य पर आउट हुए। हालांकि 19वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार 32 रन बनाकर आउट हो गए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।




