
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IND vs SA: भारतीय टीम...
IND vs SA: भारतीय टीम पर भारी पड़ा दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी में टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, 408 रनों से साउथ अफ्रीका ने भारत को दी मात

गुवाहाटी। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से हरा दिया। भारत के पास 549 रनों का लक्ष्य था, लेकिन वह 140 रनों पर खत्म हो गई। दरअसल इस टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन दिखाया। पहली पारी यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा दोनों केवल अर्धशतक लगा पाए। पता दें कि पहली पारी में भी टीम इंडिया 201 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत गई है।
भारतीय टीम अपने ही घर में 5 टेस्ट हारी
भारतीय टीम अपने ही घर में पिछले 7 टेस्ट में से 5 टेस्हाट हार गई। पिछले साल इसी महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हारी थी। गुवाहाटी से पहले कोलकाता में भी टीम इंडिया ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने शतक (109) जड़ा था, जबकि गेंदबाज मार्को यानसेन ने भी भारतीय गेंदबाजों पर खूब रन (93) बनाए थे, वह अपने शतक से चूके थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 अंक तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गया है।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 489 रन बने थे
टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। भारत के बल्लेबाज पहली पारी में शानदार नहीं खेले थे। मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसके वजह से दक्षिण अफ्रीका 489 तक पहुंच गया। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि इस पारी में साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल था। 2 विकेट केशव महाराज ने लिए। मार्को यानसेन और सेनुरन मुथुसामी के नाम 1-1 विकेट रहा।
सुंदर ने 48 रन बनाए
साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6), नितीश कुमार रेड्डी (10) सस्ते में आउट हो गए। मार्को यानसेन ने इस पारी में 6 विकेट लिए। वो तो वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच साझेदारी ने जैसे-तैसे भारत को 200 पार पहुंचा भी दिया। सुंदर ने 48 रन बनाए, वहीं कुलदीप ने सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया।
201 रनों पर सिमट गई भारत की पहली पारी
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 65 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। राहुल (22) को केशव महाराज ने आउट किया, इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जड़ा। वह भी 58 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार हुए। ये 95 पर भारत का दूसरा विकेट था, इसके बाद भारत का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा। यानी 27 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए।
भारत को जीत के लिए मिला था 549 का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की बढ़त बनाई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी 260/5 रनों पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए। उनके विकेट के साथ ही बावुमा ने पारी घोषित कर दी थी।




