
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IND vs SA : मिलर और...
IND vs SA : मिलर और ब्रेविस की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है और दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है। दरअसल, टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट गवां कर 187 रन पर सीमट गई।
मिलर ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
वहीं साउथ अफ्रीका का पहले तीन विकेट जल्दी ही गिर गया लेकिन मिलर और ब्रेविस और अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिली। हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मिलर डेविड मिलर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वरुण ने उनके बल्लेबाजी पर ब्रेक लगा दिया।
दुबे और वरुण को 1-1 विकेट मिले
हालांकि भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं अर्शदीप के नाम 2 विकेट रहे जबकि दुबे और वरुण को 1-1 विकेट मिले।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डि कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी




