Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IND VS USA: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने किया जीत से आगाज! रोमांचक मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 10:43 PM IST
IND VS USA: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने किया जीत से आगाज! रोमांचक मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया
x

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप का आज आगाज हो गया है। भारत अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराया है। जहां पहले अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसमें भारत ने सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी की बदौलत USA को 162 लक्ष्य दिया था। हालांकि USA के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। वहीं आज के इस मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हार से सामना करना पड़ा।

पहले ओवर में सिराज को मिली थी सफलता

बता दें कि पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने अमेरिका के ओपनर को चलता किया था। हालांकि सिराज ने 3 विकेट चटके हैं। जिसके बाद वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला जबकि अर्शदीप ने usa के दो बल्लेबाजों को चलता किया था। वहीं उपकप्तान अक्षर ने 2 विकेट चटकाए।

भारतीय ओपनर नहीं आए काम

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का जल्दी ही विकेट चला गया था। जहां भारत के ओपनर ने कोई खास कमाल नहीं कर पाए। अभिषेक शर्मा शून्य रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं ईशान किशन ने 20 रनों की पारी खेली थी जबकि तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिनके बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बना पाई।

Next Story