Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

India AI Impact Summit 2026: भारत मंडप में आएंगी ये बड़ी हस्तियां, देखें लिस्ट

Aryan
16 Feb 2026 12:45 PM IST
India AI Impact Summit 2026: भारत मंडप में आएंगी ये बड़ी हस्तियां, देखें लिस्ट
x
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे।

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आज यानी सोमवार से दिल्ली में ग्लोबल समिट का आगाज होने जा रहा है। Ai impact summit 2026 दिल्ली में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक चलेगा। इस समिट का पीएम नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में आज शाम 5 बजे उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह ग्लोबल समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रैक्टिकल डेमोस्ट्रेशन के लिए एक बड़ा नेशनल प्लेटफॉर्म साबित होने वाला है। इस एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रमुख और टेक एक्सपर्ट हिस्सा लेने आएंगे।

वैश्विक भूमिका को दर्शाने वाला सबसे बड़ा मंच होगा

Ai impact summit 2026 भारत की एआई सेक्टर में बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाने वाला सबसे बड़ा मंच होगा, जहां भविष्य की नीतिगत, टेक्नोलॉजी और वैश्विक सहयोग की दिशा निर्धारित होगी। यह एआई समिट भारत में विकसित तकनीक, इनोवेशन और स्केलेबल AI की कैपेबिलिटी को ग्लोबली दर्शाएगा। एआई के इस वैश्विस सम्मेलन में करीब 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बड़ी हस्तियां करेंगे भारत का दौरा

Ai impact summit 2026 समिट में हिस्सा लेने वालों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। Google के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई भारत का दौरा करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे।

Ai impact summit 2026 में हिस्सा लेने वाले लोग

• सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट

• सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई

• मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज

• बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन

• सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड

• यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स

• योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट

• डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक

• क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम

• ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट

• जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर

• जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया

• एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस

• के. कृतिवासन – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)

• सी. विजयकुमार – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, एचसीएल टेक

• सलील पारेख – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, इंफोसिस

• अरुंधति भट्टाचार्य – चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया

• नीकेश अरोड़ा – चेयरमैन एवं सीईओ, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स

• शांतनु नारायण – चेयर एवं सीईओ, एडोबी

• रॉय जैकोब्स – सीईओ, रॉयल फिलिप्स

• बोर्ये एकहोम – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, एरिक्सन

• मार्टिन श्रोएटर – चेयरमैन एवं सीईओ, काइंड्रिल

• मैथ्यू प्रिंस – सीईओ, क्लाउडफ्लेयर

• जय चौधरी – सीईओ एवं संस्थापक, जीस्केलर

• विशाल सिक्का – संस्थापक एवं सीईओ, वियानाई सिस्टम्स

• रवि कुमार एस – सीईओ, कॉग्निजेंट

• नंदन नीलेकणि – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस

• सुनील भारती मित्तल – संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज

• टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज

• एलेक्जेंडर वांग – चीफ एआई ऑफिसर, मेटा

• आर्थर मेंश – सह-संस्थापक एवं सीईओ, मिस्ट्राल एआई

• बिपुल सिन्हा – सीईओ एवं सह-संस्थापक, रुब्रिक

• बोर्ये ब्रेंडे – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

• अमित जावेरी – प्रेसिडेंट एवं सीओओ, सर्विसनाउ

• एना पाउला असिस – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयर (एशिया पैसिफिक और ईएमईए), आईबीएम

• अपर्णा बावा – सीओओ, जूम

• बीवीआर मोहन रेड्डी – संस्थापक एवं चेयरमैन, साइएंट लिमिटेड

Next Story