
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत की नजर 500 से...
भारत की नजर 500 से अधिक रनों का टारगेट इंग्लैंड को देना, ढाई सौ से अधिक की बढ़त हुई

नई दिल्ली। भारत की नजर 500 से अधिक रनों का टारगेट इंग्लैंड को देना है। मौजूदा समय में ढाई सौ से अधिक रनों की बढ़त हो चुकी है। भारत के अभी बल्लेबाजों का आना भी बाकी है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रन पर समेट दिया था। भारत को करीब 180 रनों की बढ़त मिली थी। दूसरे टेस्ट में अभी 2 दिन बाकी हैं।
गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
इंग्लैंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसमें भारत के नए कप्तान शुभम गिल ने 269 रनों की बड़ी पारी खेली थी। रविंद्र जडेजा 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की पारी खेली थी। भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने भी 42 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड इस टेस्ट की पहली पारी में 407 रन बना पाई। भारत के मोहम्मद सिराज ने छह विकेट और आकाशदीप ने चार विकेट लेकर इंग्लैंड को समेट दिया था।
दूसरी पारी में भारत का 64 रन पर एक विकेट
बड़ी बड़ा हासिल करने के बाद दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी शुरू की। पहली पारी में अच्छे रन बनाने वाले यशस्वी जयसवाल मात्र 28 रन ही बना पाए। दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल 28 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ देने के लिए करुण नायर सात रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त अब तक 244 रनों की हो चुकी है।