Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत बना अमीरों का नया हब! अरबपतियों की सूची में शामिल हुए शाहरुख खान, टॉप पर कौन रहा

Anjali Tyagi
1 Oct 2025 5:24 PM IST
भारत बना अमीरों का नया हब! अरबपतियों की सूची में शामिल हुए शाहरुख खान, टॉप पर कौन रहा
x
इस बार रोशनी नादर मल्होत्रा (44 वर्ष) ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी रहीं।

नई दिल्ली। M3M हुरुन इंडिया ने भारत की सबसे अमीर हस्तियों की रिच लिस्ट 2025 जारी की है। इस सूची से भारत भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। इस साल रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है। बता दें कि 68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ इंडिया रिच लिस्ट 2025 सूची में फिर से पहले स्थान पर बने हुए है। वहीं, गौतम अडानी (63 वर्ष ) और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इस बार सुपस्टार शाहरूख खान ने लिस्ट में जगह बनाई है।

रोशनी नादर मल्होत्रा बनीं भारत की सबसे अमीर महिला बनीं

बता दें कि इस बार रोशनी नादर मल्होत्रा (44 वर्ष) ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वो भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी रहीं। चेन्नई के अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष), जो एआई स्टार्टअप Perplexity के संस्थापक हैं, वो 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने। नीरज बजाज (70 वर्ष) और उनके परिवार ने अपनी संपत्ति 43 प्रतिशत बढ़ाकर 2.33 लाख करोड़ रुपये कर ली और सूची में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

अरबपतियों की सूची में शामिल हुए शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59 वर्ष) पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (46 वर्ष) फिर से अरबपति बने हैं। कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) Zepto के सह-संस्थापक (5.9 अरब डॉलर) वैल्यू वाली कंपनी में सबसे युवा हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

मुंबई ने सूची में किया टॉप

जानकारी के मुताबिक इस बार 1,687 व्यक्तियों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। सूची में शामिल लोगों ने औसतन हर दिन 1,991 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। मुंबई से सबसे अधिक 451 लोग इस सूची में शामिल हुए, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116)। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति हैं।

13 साल में छह गुना हुए अरबपति

भारत में नए अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है और ये इजाफा लगातार जारी है। अब भारत में 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं और ये आंकड़ा बीते 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है।

Next Story