Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत-EU के बीच 'Mother of All Deal' का ऐतिहासिक समझौता, पीएम बोले- वैश्विक सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती

Anjali Tyagi
27 Jan 2026 10:42 AM IST
भारत-EU के बीच  Mother of All Deal का ऐतिहासिक समझौता, पीएम बोले-  वैश्विक सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती
x

नई दिल्ली। आज भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की घोषणा होने जा रहा है। इस समझौता का नाम मदर ऑफ ऑल डील्स है, जो करीब दो दशकों के इंतजार के बाद अंजाम तक पहुंचा है।

क्या बोले पीएम

पीएम मोदी से सभी को संबोधित करते हुए कहा- कल यूरोपीय संघ और भारत के बीच एक बड़ा समझौता हुआ। लोग इसे अब तक का सबसे बड़ा समझौता कह रहे हैं। यह समझौता भारत और यूरोप की जनता के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा। यह दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी का एक आदर्श उदाहरण है। यह समझौता वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा दर्शाता है।

यह समझौता लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह समझौता लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यूरोपीय संघ के साथ यह मुक्त व्यापार समझौता ब्रिटेन और ईएफटीए के समझौतों का पूरक होगा। मैं इसके लिए देश की जनता को बधाई देता हूं। यूरोपीय संघ के साथ इस व्यापार समझौते से विनिर्माण क्षेत्र को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा और सेवा क्षेत्र का भी विस्तार होगा। मुक्त व्यापार समझौता भारत में निवेश करने के लिए हर निवेशक और व्यवसायी के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

Next Story