Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत ने 10 सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इनमें से चार यूनिट्स जल्द प्रोडक्शन शुरू करेगी-पीएम मोदी

Shilpi Narayan
21 Feb 2026 6:17 PM IST
भारत ने 10 सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इनमें से चार यूनिट्स जल्द प्रोडक्शन शुरू करेगी-पीएम मोदी
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपने विकास के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रुकने या धीमा होने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी तरक्की तेज कर दी है और अब यह हफ्ता भी भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है।

यह मेरे लिए भी गर्व का पल

पीएम ने कहा कि दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष और टेक्नोलॉजी लीडर ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में इकट्ठा हुए। इस समिट में दुनिया ने भारत की AI क्षमता देखी, हमारे विजन को समझा और उसकी तारीफ की। भारत अब मॉडर्न दुनिया को चलाने के लिए जरूरी प्रोसेसिंग पावर में दुनिया के टॉप देशों की बराबरी करने की कोशिश कर रहा है। इसका मतलब है कि भारत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पर एक साथ काम कर रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश भारत के सेमीकंडक्टर सिस्टम का एक बड़ा सेंटर बनने वाला है। HCL और फॉक्सकॉन की यह फैक्ट्री, टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर उत्तर प्रदेश की पहचान को और मजबूत करेगी। उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते, यह मेरे लिए भी गर्व का पल है।

पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

वहीं उन्होंने आगे कहा कि यह दशक भारत के लिए 'टेक-एड' है। इस दशक में भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो कुछ भी कर रहा है, वही 21वीं सदी में हमारी ताकत का आधार बनेगा। भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में अपनी यात्रा भले ही देर से शुरू की हो, लेकिन आज हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत ने अब तक अपने सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इनमें से चार यूनिट्स बहुत जल्द प्रोडक्शन शुरू करने वाली हैं।

Next Story