Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में भारत ने 100 से अधिक देशों को दिया न्योता! पाकिस्तान को नहीं किया आमंत्रित

Shilpi Narayan
14 Feb 2026 5:30 PM IST
इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत ने 100 से अधिक देशों को दिया न्योता! पाकिस्तान को नहीं किया आमंत्रित
x

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने इस महत्वपूर्ण वैश्विक शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया है। यह ग्लोबल साउथ (Global South) में आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है।

प्रमुख वैश्विक नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे प्रमुख हैं। समिट में 100 से अधिक सीईओ और तकनीकी क्षेत्र की बड़ी हस्तियां जैसे सुंदर पिचाई (गूगल), सैम ऑल्टमैन (OpenAI), जेन्सेन हुआंग (Nvidia), और बिल गेट्स हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन का आधार

यह समिट तीन 'सूत्रों'-पीपल (People), प्लैनेट (Planet) और प्रोग्रेस (Progress) पर आधारित है। 17 फरवरी को 'AI कंपेंडियम' जारी किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में AI के उपयोग के उदाहरण होंगे। इसके साथ ही ₹2.50 करोड़ के पुरस्कार वाली 'AI फॉर ऑल' जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Next Story