Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान-इजरायल युद्ध से भारत नहीं अछूता: शेयर बाजार में आज जबरदस्त हाहाकार, सोना-चांदी भी धड़ाम

Anjali Tyagi
19 March 2026 4:26 PM IST
ईरान-इजरायल युद्ध से भारत नहीं अछूता: शेयर बाजार में आज जबरदस्त हाहाकार, सोना-चांदी भी धड़ाम
x

नई दिल्ली। देश में इस समय व्यापारिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गैस और तेल संकट का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार में देखा गया है। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त हाहाकार मच गया, निफ्टी 775 अंक लुढ़का और सेंसेक्स 2496 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच, कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना और चांदी भी धड़ाम हो गए हैं, जिसमें चांदी ₹15,000 और सोना ₹5,500 तक टूटा है। यह गिरावट डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के कारण आई है।

सोना-चांदी में भारी गिरावट

MCX पर चांदी ₹15,000 प्रति किलो से अधिक गिरकर ₹2.46 लाख के स्तर पर आ गई। सोना भी टूटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है, देखिए लाइव भाव।

गिरावट का कारण

डॉलर सूचकांक का 100 के करीब मजबूत होना और बॉन्ड यील्ड में तेजी से निवेशकों का मूड खराब हुआ है। इस गिरावट के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा का उछाल देखा गया।

निवेशकों को 11 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को आई बड़ी बिकवाली के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 427 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Next Story