Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत-नामीबिया में भिड़ंत आज! DMRC का क्रिकेट फैंस को तोहफा, दिल्ली मेट्रो देर रात तक रहेगी चालू

Anjali Tyagi
12 Feb 2026 3:30 PM IST
भारत-नामीबिया में भिड़ंत आज! DMRC का क्रिकेट फैंस को तोहफा, दिल्ली मेट्रो देर रात तक रहेगी चालू
x

नई दिल्ली। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच का मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में हाई-वोल्टेज मैच को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया है।

DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से स्पेशल अरेंजमेंट का जिक्र है। दिल्ली मेट्रो ने लगभग सभी रूटों पर देर रात को मेट्रो के समय में बदलाव किया है। यहां नीचे हम नॉर्मल टाइम और रिवाइज्ड टाइम दोनों बता रहे हैं। दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। मैच रात 12 बजे तक चलने की संभावना के कारण दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेनें देर रात 1 बजे तक चलेंगी।

ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम के आसपास के रास्तों जैसे बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक यातायात पाबंदियां लगाई हैं।

नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच खेलने उतरेगा भारत

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच खेलने उतरेगा। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर स्कोरबोर्ड में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी।

Next Story