Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब भारत में 46 चीते... बोत्सवाना से आए 9 चीते कूनो पहुंचे, भूपेंद्र यादव आज करेंगे रिलीज

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 10:41 AM IST
अब भारत में 46 चीते... बोत्सवाना से आए 9 चीते कूनो पहुंचे, भूपेंद्र यादव आज करेंगे रिलीज
x
ये चीते भारतीय वायु सेना (IAF) के विशेष विमान से बोत्सवाना से ग्वालियर एयरबेस पहुंचे।

भोपाल। बोत्सवाना से 9 चीतों का तीसरा जत्था आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन चीतों को विशेष क्वारंटीन बाड़ों में रिलीज करेंगे। बता दें कि यह 'प्रोजेक्ट चीता' का तीसरा चरण है, जिसमें नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से चीते लाए गए हैं ताकि देश में जेनेटिक विविधता को और मजबूत किया जा सके।

आगमन प्रक्रिया

ये चीते भारतीय वायु सेना (IAF) के विशेष विमान से बोत्सवाना से ग्वालियर एयरबेस पहुंचे और वहां से दो हेलीकॉप्टरों के जरिए कूनो लाए गए। सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के तहत, इन चीतों को कम से कम एक महीने तक क्वारंटीन बाड़ों में विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

कुल संख्या में वृद्धि

इन 9 चीतों के आगमन के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 48 (कुछ रिपोर्टों के अनुसार 46) हो गई है।

चीता गामिनी ने 3 नहीं, बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया

इसी दौरान कूनो से एक और सुखद खबर आई कि मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं, बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया है, जो सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।


Next Story