
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Corruption Index में...
Corruption Index में भारत को मिली 91वीं रैंक! कम हुआ भ्रष्टाचार, टॉप पर ये देश

नई दिल्ली। ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी की एक रिपोर्ट सामने आ गई है। बता दें कि यूरोप और अमेरिका में जहां भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं भारत में 2024 की तुलना में 2025 में भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आई है। भारत 182 देशों की सूची में 91वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले साल (2024) की 96वीं रैंक के मुकाबले 5 पायदान का सुधार है। भारत का स्कोर 39 रहा, जिसमें पिछले वर्ष के 38 स्कोर की तुलना में 1 अंक की बढ़ोतरी हुई है।
Top पर ये देश
बता दें कि इस इंडेक्स में डेनमार्क एक बार फिर दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश बनकर पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद फिनलैंड दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर हैं।
पड़ोसी देशों की स्थिति
भारत ने अपने कई पड़ोसियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सूची में पाकिस्तान 125वें, नेपाल 112वें और बांग्लादेश 109वें स्थान पर है। हालाँकि, भूटान 72 के स्कोर के साथ इस क्षेत्र में भारत से काफी आगे (18वें स्थान पर) है।
सुधार का कारण
विश्लेषकों के अनुसार, भारत की रैंकिंग में यह मामूली सुधार ई-गवर्नेंस पहल, ऑडिट में पारदर्शिता और सार्वजनिक खरीद में रीयल-टाइम डिजिटल निगरानी के बढ़ते उपयोग के कारण आया है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बात करें तो यहां भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों की गति धीमी बनी हुई है, जहाँ औसत क्षेत्रीय स्कोर 100 में से केवल 45 है।




