Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

India Squad Announcement: टी20 विश्व कप! आज इतने बजे होगी भारतीय स्क्वाड की घोषणा, गिल-सैमसन पर नजरें

Anjali Tyagi
20 Dec 2025 10:47 AM IST
India Squad Announcement: टी20 विश्व कप! आज इतने बजे होगी भारतीय स्क्वाड की घोषणा, गिल-सैमसन पर नजरें
x

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज दोपहर 1:30 बजे मुंबई में होगी। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

संभावित भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा

मुख्य बातें

- उम्मीद है कि टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई श्रृंखला के लिए टीम काफी हद तक समान होगी।

- संजू सैमसन और जितेश शर्मा विकेटकीपर के तौर पर चुने जाने की संभावना है।

- तेज गेंदबाज़ी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के पास रहने की उम्मीद है।

- रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा जा सकता है।

शुभमन गिल भी होंगे टीम का हिस्सा?

शुभमन गिल का टी-20 खेलने का अंदाज मॉडर्न फॉर्मेट से थोड़ा अलग माना जाता है। वह पारी की शुरुआत में समय लेते हैं, जिससे टीम की रन गति प्रभावित होती है। पिछले 18 टी-20 पारियों में गिल सिर्फ 377 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 25.13 का रहा है। उनके ओपनिंग में आने से संजू सैमसन की जगह पर भी असर पड़ता है, जिससे टीम कॉम्बिनेशन गड़बड़ा सकता है।

Next Story