
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- India-US Trade Deal:...
India-US Trade Deal: 'किसानों के हितों से समझौता नहीं...', पीयूष गोयल का बड़ा बयान! कहा- डेयरी और एग्रीकल्चर संरक्षित

नई दिल्ली। भारत पर टैरिफ को 50 से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के बाद पहली बार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मीडिया से मुखातिब हुए हैं। उन्होंने टैरिफ और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सरकार का औपचारिक पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत के भविष्य को 4 चांद लगाने वाला है। उन्होंने पीएम मोदी को इस डील का श्रेय देते हुए, 140 करोड़ भारतवासियों को बधाई दी।
पीएम का दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मित्रता के बल पर वो डील करके दिखाई जो इतने महीनों से नहीं हो पा रही थी। मैं पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। माननीय प्रधानमंत्री ने हमेशा कृषि और डेयरी को संभाला है। उन्होंने इस क्षेत्र में मौके और आमदनी बढ़ाने के लिए काम किया है। कभी उन्होंने इन लोगों के हितों से समझौता नहीं होने दिया। उन्होंने यूएस ट्रेड डील में भी भारत के सेंसेटिव सेक्टर यानी एग्रीकल्चर और डेयरी को सुरक्षित किया है।
सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे अच्छी डील है
भारत ने अमेरिका से जो डील फाइनल की है वो भारत के सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे अच्छी डील है। महीनों से हमारी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थी। कई सारे कठिन विषय थे, कई सारी समस्याएं थी, भारत पर 50 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैक्स लगा हुआ था। हमारे व्यापारियो, एक्सपोर्ट्स, मरीन और टेक्सटाइल सेक्टर में लोगों को परेशानी हो रही थी।
इन सेक्टरों में खुशी का माहौल
टेक से लेकर मरीन सेक्टर तक में खुशी का माहौल है। हमारे मछुआरे इस डील से बहुत खुश हैं। हमारे लघु और मध्यम उद्योग बहुत खुश हैं। आईटी सेक्टर, ऑटो कम्पोनेंट्स सेक्टर से जुड़े लोग जो अभी निर्यात करते हैं या आगे करना चाहते हैं, उन सभी को इस डील से लाभ होगा। अब अमेरिका से हाई क्वालिटी टेक और इन्वेस्टमेंट भारत आएगा।
राहुल पर किया पलटवार
राहुल गांधी भारत का उज्जवल भविष्य नहीं चाहते हैं। वे और उनके साथी भारत में अराजकता फैलाना चाहते हैं। वह हमारे उद्योग जगत के भविष्य को खराब करना चाहते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप को कहा धन्यवाद
मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने भारत को सबसे अच्छी डील दी। उन्होंने पीएम मोदी से अपनी दोस्ती का सम्मान रखा. इससे भारत और अमेरिका के संबंध और अच्छे होंगे। यह केवल एक ट्रेड डील नहीं है। यह एक पड़ाव है भारत के उज्जवल भविष्य का। देश विदेश में इस डील की तारीफ हो रही है।




