
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इंडिया-अफगानिस्तान के...
इंडिया-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच आज, जानें कहां, कब देखें मैच और क्या है स्क्वॉड

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
लाइव स्ट्रीमिंग
आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं भारत में मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है। फ्री-टू-एयर (Free Dish) यूजर्स के लिए यह मैच DD Sports चैनल पर भी उपलब्ध है।
मैच का विवरण
समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1बजे शुरू होगा।
टॉस: टॉस का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है।
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे।
भारत-अफगानिस्तान का स्क्वॉड
भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
अफगानिस्तान - महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद।




