Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारतीय सेना ने मंगोलिया में 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जानें इसका क्या नाम दिया गया

Aryan
10 Jun 2025 10:47 AM IST
भारतीय सेना ने मंगोलिया में 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया, जानें इसका क्या नाम दिया गया
x
सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत हो रहे

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने मंगोलिया में 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम नोमैडिक एलीफेंट दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सैनिक बुनियादी साइबर युद्ध जागरूकता और पहाड़ियों और चट्टानों जैसे कठिन इलाकों में चढ़ाई या जीवित रहने के कौशल को सीख रहे हैं।

13 तारीख तक चलेगा

भारत और मंगोलिया के बीच 17वां संयुक्त सैन्य अभ्यास मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर में चल रहा है।31 मई से शुरू हुआ यह अभ्यास इस महीने की 13 तारीख तक चलेगा। इस अभ्यास में अर्द्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में गैर-पारंपरिक अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

दोनों देशों की सेनाओं की कार्य क्षमता को बढाना है

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना के 45 सैनिक इसमें भाग ले रहे हैं। वे मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स और पर्वतीय युद्ध के लिए प्रशिक्षित एक इकाई से हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं की कार्य क्षमता को बढाना है। इससे दोनों पक्षों को एक-दूसरे की आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी कार्यशैली से परिचित होने का अवसर मिलेगा। अभ्यास के दौरान सैनिक स्नाइपर शूटिंग, कमरे की सफाई तथा पहाड़ और शहर जैसे क्षेत्रों में लड़ने जैसे कौशल का अभ्यास कर रहे हैं।

Next Story