Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टी20 विश्वकप के फाइनल के हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने खेली धुआंधार पारी! कीवी को दिया 256 रनों का लक्ष्य

Shilpi Narayan
8 March 2026 8:43 PM IST
टी20 विश्वकप के फाइनल के हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने खेली धुआंधार पारी! कीवी को दिया 256 रनों का लक्ष्य
x
शिवम ने आखिरी ओवर में धमाकेदार पारी खेली! दुबे ने 8 बॉल पर 26 रनों की शानदार पारी खेली है।

अहमदाबादटी20 विश्वकप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं महा- मुकाबले में अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी शानदार अंदाज में वापस आ गया।

भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी बॉलर के छुड़ाए छक्के

बता दें कि पावर प्ले में अभिषेक और संजू ने कीवी के गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया है। हालांकि अभिषेक 51 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद संजू और ईशान और संजू ने गेंदबाजों के पसीना छुड़ा दिए। वहीं संजू 89 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि कप्तान सूर्यकुमार शून्य पर आउट हो गए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।

Next Story