Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें... अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रा करने से पहले देखें लिस्ट

Aryan
11 March 2026 11:44 AM IST
Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें... अगले महीने के लिए इस रूट की कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रा करने से पहले देखें लिस्ट
x
आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर भी ट्रेन की स्थिति की जांच कर सकते हैं

नई दिल्ली। हर रोज लगभग करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का संचालन करता है, जिससे यात्री अपने गंतव्य स्थान तक समय से पहुंच जाएं। इसी कड़ी में रेलवे ने जानकारी साझा की है कि भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

ट्रेन कैंसिल करने का कारण

रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम चल रहा है। इस वजह से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसिलए भोपाल रूट से सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा पर इसका असर पडे़गा।

पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करें

यदि आपने कहीं जानें के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें।

आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर भी ट्रेन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी आप ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं।

कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी कैंसिल

अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238)

यह ट्रेन अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल रहेगी।

हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808)

इस ट्रेन को 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल किया गया है।

हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12410)

इस ट्रेन को 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 तक कैंसिल किया गया।

रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12409)

ये ट्रेन 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी

विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12807)

ये ट्रेन 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।

Next Story