Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IND vs NED: भारतीय टीम की बादशाहत कायम! नीदरलैंड को 17 रन से हराया

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 10:37 PM IST
IND vs NED: भारतीय टीम की बादशाहत कायम! नीदरलैंड को 17 रन से हराया
x

अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम टीम इंडिया ने 6 विकेट गवां कर 193 रन बनाई। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आज के मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

वरुण ने शानदार गेंदबाजी से 3 विकेट झटके

हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। जहां बुमराह को 1 विकेट मिला तो वहीं दुबे ने 2 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक ने भी एक बल्लेबाज को पेवेलियन का रास्ता दिखाया तो वरुण ने शानदार गेंदबाजी से 3 विकेट झटके।

आज भी नहीं चला अभिषेक का बल्ला

बता दें कि आज भी अभिषेक का बल्ला नहीं चल पाया और वो इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि तिलक 31 रनों की पारी खेली और कप्तान 34 बनाकर आउट हो गए। हालांकि शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की और 66 रनों की दमदार पारी खेली है।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

नीदरलैंड की प्लेइंग 11

माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

Next Story