
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारतीय बेटियों ने किया...
भारतीय बेटियों ने किया कमाल! ऑस्ट्रेलिया के घमंड को किया चकनाचूर, कंगारूओं के घर में घुसकर 2-1 से जीती सीरीज

नई दिल्ली। तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी।
स्मृति मंधाना ने 82 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली
बता दें कि तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। स्मृति मंधाना ने 82 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। जेमिमा रोड्रीग्स ने भी 59 रनों का योगदान देकर टीम इंडिया को 176 के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन टी20 मैचों की सीरीज 15 फरवरी से शुरू हुई थी। सिडनी में खेले गए पहले मैच में भारत ने DLS पद्धति से 21 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फ्लॉप
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी में फ्लॉप रही। एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट, वहीं सोफी मॉलीन्यू और किम गार्थ ने एक-एक विकेट जरूर लिया लेकिन कंगारू टीम का एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं रहा, जो टीम इंडिया के रन-रेट पर लगाम कसने में सफल रहा हो। जब 177 रनों के लक्ष्य को चेज करने की बारी आई, दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी तीसरे ही ओवर में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं। देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 32 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे। एलिस पेरी ने भी ऑस्ट्रेलियाई खेमे को निराश किया, क्योंकि वो महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। एशले गार्डनर ने जरूर 57 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुए।




