Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत की विकास यात्रा विकासशील देशों का कर रही मार्गदर्शन, UN के मंच पर बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

Anjali Tyagi
22 July 2025 1:57 PM IST
भारत की विकास यात्रा विकासशील देशों का कर रही मार्गदर्शन, UN के मंच पर बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी
x

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्रीय मुख्यालय में राजनीतिक मंच को संबोधित करते हुए नीति आयोग के अध्यक्ष सुमन बेरी ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और विकास के बारे में बोलते हुए कहा कि सतत आर्थिक प्रगति में भारत बड़ी भूमिका निभा रहा है। साथ ही भारत विकासशील देशों के लिए भी मार्गदर्शन का काम कर रहा है।

क्या बोले सुमन बेरी

सुमन बेरी ने संयुक्त राष्ट्रीय मुख्यालय में संबोधन के दौरान कहा कि विश्व महत्वपूर्ण आर्थिक बदलावों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। इससे सतत विकास लक्ष्यों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सामूहिक कार्य पहले से ही कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

भारत की विकास यात्रा अन्य विकासशील देशों का कर रही मार्गदर्शन

बेरी ने कहा कि परिवर्तनशील युग में भारत एक जीवंत लोकतंत्र के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके सामाजिक-आर्थिक संकेतक निरंतर बेहतर हो रहे हैं। साथ ही इसमें समावेशी डिजिटल प्रौद्योगिकी, सैद्धांतिक सुधार और समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा जो पैमाने, गति और स्थिरता से चिन्हित हो, अन्य विकासशील देशों का मार्गदर्शन करती है।

भारत में 24.8 करोड़ लोग गरीबी से निकले बाहर

सुमन वेरी ने आगे कहा कि अनुमान है कि 2013-14 और 2022-23 के बीच के दशक में 24.8 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं। आज भारत में विश्व में रोजगार प्राप्त करने वाली युवाओं का सबसे बड़ा समूह मौजूद है।

Next Story