Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बलूचिस्तान से मिला भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर को पत्र, लिखा हम भारत के साथ हैं

Aryan
2 Jan 2026 9:45 AM IST
बलूचिस्तान से मिला भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर को पत्र, लिखा हम भारत के साथ हैं
x
बलूचिस्तान से आए पत्र को लेकर जयशंकर गृहमंत्री से बात करेंगे

नई दिल्ली। बलूचिस्तान से भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर को पत्र मिला है। पत्र में लिखा गया है कि हम भारत के साथ हैं। बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने की अपील की।

बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखे पत्र में मीर यार बलोच ने भारत और बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बलूचिस्तान के छह करोड़ नागरिकों की ओर से भारत के 140 करोड़ लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक वाणिज्यिक रिश्तों का जिक्र किया

इस खुले पत्र में एक ओर मीर यार बलोच ने भारत और बलूचिस्तान के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक रिश्तों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत से पाकिस्तान को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग भी कर डाली। बलोच नेता ने कहा कि इस मामले में बलूचिस्तान का हर नागरिक भारत के साथ है।

Next Story