Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत की बढ़ेगी सैन्य शक्ति! अमेरिका और रूस देगा अत्याधुनिक हथियार पैकेज, जानें हथियारों की विशेषता

Anjali Tyagi
20 Nov 2025 1:36 PM IST
भारत की बढ़ेगी सैन्य शक्ति! अमेरिका और रूस देगा अत्याधुनिक हथियार पैकेज, जानें हथियारों की विशेषता
x

नई दिल्ली। भारत को अमेरिका से एक महत्वपूर्ण हथियार पैकेज मिलने जा रहा है। जिसको हरी झंडी दिखा दी गई है। बता दें कि इस समझौते के तहत भारत को 100 'जैवेलिन' एंटी-टैंक मिसाइलें, 25 हल्के कमांड लॉन्च यूनिट, और 216 'एक्सकैलिबर' प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड मिलने जा रहा है है। अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने इस प्रस्तावित बिक्री की औपचारिक जानकारी अपने कांग्रेस को भेज दी है।

भारत को क्या-क्या मिलेगा?

जानकारी के मुताबिक इस सौदे में 100 एफजीएम-148 जैवेलिन मिसाइलें, 25 हल्के कमांड लॉन्च यूनिट, 216 एक्सकैलिबर प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड शामिल है। इनके संचालन, रखरखाव, सुरक्षा निरीक्षण और सैनिकों के प्रशिक्षण से जुड़े सभी सपोर्ट पैकेज भी शामिल है।

क्या बोला अमेरिका?

डीएससीए ने साफ कहा कि यह सौदा अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। इसके अलावा यह भारत की क्षमता को भी बढ़ाएगा, जिससे वह वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर सके, अपनी सीमाओं की रक्षा को मजबूत कर सके और क्षेत्रीय खतरों को प्रभावी ढंग से रोक सके। भारत को इन आधुनिक हथियारों को अपनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

जैवेलिन मिसाइल की क्या है खासियत?

बता दें कि जैवेलिन मिसाइल को दुनिया की सबसे उन्नत कंधे से दागी जाने वाली एंटी-टैंक मिसाइल माना जाता है। इसकी खासियत है कि मिसाइल ऊपर से हमला करती है, जहां टैंक का कवच सबसे कमजोर होता है। वहीं इसे इमारतों या बंकर जैसे बंद स्थानों से भी सुरक्षित रूप से दागा जा सकता है।

रूस देगा भारत को स्टील्थ लड़ाकू विमान

साथ ही रूस ने भारत को सुखोई-57 लड़ाकू विमान की पेशकश की है। इस पेशकश में भारत में पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान के उत्पादन का प्रस्ताव दिया गया है। रूस विमान के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए भी तैयार है। रूस की ओर से यह प्रस्ताव राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से पहले आया है। जिसके बाद यह एक बड़ा रक्षा सौदा हो सकता है।

Next Story