Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UN में भारत की गर्जना! पाकिस्तान को जमकर लताड़ते हुए कहा- हमारा पड़ोसी वास्तविकता से दूर, इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियों का निर्माता है...

Aryan
17 March 2026 11:13 AM IST
UN में भारत की गर्जना! पाकिस्तान को जमकर लताड़ते हुए कहा- हमारा पड़ोसी वास्तविकता से दूर, इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियों का निर्माता है...
x
भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान अहमदिया समुदाय और बेबस अफगानों पर अत्याचार करता है। इसके साथ ही नहीं वह इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां बनाने में व्यस्त है।

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर एक बार फिर से अपने पश्चिमी पड़ोसी देश पर निशाना साधा और पाकिस्तान की आलोचना की। दरअसल भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान अहमदिया समुदाय और बेबस अफगानों पर अत्याचार करता है। इतना ही नहीं वह इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां बनाने में व्यस्त है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा अपने संकीर्ण राजनीतिक मकसद की पूर्ति के लिए यूएन मंच का गलत उपयोग करता है और भारत के खिलाफ झूठे आरोप फैलाता है।

भारत में सभी धर्मों को मानने वाले लोग शांतिपूर्वक रहते हैं

पी. हरीश ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया के करीब सभी प्रमुख धर्मों को मानने वाले लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहते हैं। इसके साथ ही हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म जैसे चार प्रमुख धर्मों की उत्पत्ति भी भारत में ही हुई है। ऐसे में भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में धार्मिक भेदभाव से मुक्त है। इसी वजह से भारत धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक समानता को बेहतर समझता है।

भारतीय राजदूत ने UN को भी दिखाया आईना

हरीश ने संयुक्त राष्ट्र को भी आईना दिखाते हुए कहा कि इस संस्था का गठन धर्म, संस्कृति और राजनीति से ऊपर उठकर काम करने के लिए किया गया। इस दौरान उन्होंने 1981 के धर्म अथवा आस्था के आधार पर असहिष्णुता और भेदभाव उन्मूलन के दस्तावेज का जिक्र करते हुए कहा कि यह सभी धर्मों के अनुयायियों के अधिकारों की रक्षा करता है, बिना किसी धर्म को विशेष महत्व दिए।

Next Story