
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत के टूरिज्म सेक्टर...
भारत के टूरिज्म सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा! यह संस्थान देगा 10 हजार टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग...

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में भारत के टूरिज्म सेक्टर को लेकर भी कई बड़ी घोषणाएं कीं। दरअसल पर्यटन का मतलब अब बदल जाएगा, घूमने के साथ ही इसे देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम बनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज बजट 2026 में पर्यटन को वर्ल्ड क्लास बनाने पर वित्त मंत्री ने जाेर दिया है।
होटल मैनेजमेंट काउंसिल को किया जाएगा अपग्रेड
वित्त मंत्री ने 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी' की स्थापना का ऐलान किया। यह संस्थान मौजूदा होटल मैनेजमेंट काउंसिल को अपग्रेड करके बनाया जाएगा, जो होटल और आतिथ्य क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और मानकों को सुनिश्चत करेगा। इससे बड़े होटलों के अलावा छोटे होमस्टे और लॉज चलाने वालों को भी अपनी सेवाओं के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। वहीं,भारत आने वाले सैलानियों को को विश्व स्तरीय अनुभव मिल पाएगा।
गाइड्स को पेशेवर बनाने पर जोर
पर्यटन में सबसे खास भूमिका एक गाइड की होती है, जो सैलानियों को हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में बताता है। सरकार ने इस क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव बनाया है। भारत के प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर काम करने वाले गाइड्स को पेशेवर बनाने के लिए सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के साथ मिलकर काम करेगी। एक विशेष पायलट योजना के तहत 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों के 10,000 गाइडों को 12 सप्ताह की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग से उनके बोलचालऔर व्यवहार करने के तरीके में सुधार आएगा।




