Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संसद तक पहुंचा इंडिगो का मामला! राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने की ये मांग

Anjali Tyagi
5 Dec 2025 10:45 AM IST
संसद तक पहुंचा इंडिगो का मामला! राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने की ये मांग
x

नई दिल्ली। इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। देश का 60 फीसदी से ज्यादा मार्केट इसी कंपनी के पास है। लेकिन कुछ दिनों ये ठीक स्थिति में नहीं है। इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। ऐसे में यह मुद्दा संसद तक पहुंच गया है।

संसद में उठा इंडिगो का मामला

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लोकसभा में एक स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस के कामकाज में रुकावट आ रही है। इससे पूरे देश में यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। कांग्रेस के एमपी जीएम कृष्णा ने भी कहा कि उन्होंने इस बारे में केंद्रीय मंत्री से बात की और यात्रियों की परेशानी दूर करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री क्या बोले?

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने वरिष्ठ विमानन मंत्रालय और DGCA अधिकारियों के साथ इंडिगो के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा, 'मैंने DGCA और मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है और इंडिगो को जल्द से जल्द संचालन सामान्य करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, AAI और अन्य हवाई अड्डा ऑपरेटरों को भी फंसे हुए यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।"

Next Story