Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मासूम बेटे का मां से लिपटना बना काल: खौलता दूध गिरने से दर्दनाक मौत

Aryan
11 March 2026 8:20 PM IST
मासूम बेटे का मां से लिपटना बना काल: खौलता दूध गिरने से दर्दनाक मौत
x
सावित्री देवी चूल्हे पर दूध गर्म कर और पतीला लेकर बाहर रखने के लिए निकल रही थी, तभी नन्हा मनु दौड़कर आया और अपनी मां के पैर पकड़कर उनसे लिपट गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सरायअकिल इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअस ऐसा हादसा हुआ कि पल भर में एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ गया। जानकारी के मुताबिक, एक छोटा बच्चा अपनी मां के पैर से लिपटा हुआ था। उसी वक्त मां के हाथ से खौलते दूध का पतीला उस मासूम बच्चे पर गिर गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मां चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी

दरअसल मां सावित्री देवी चूल्हे पर दूध गर्म कर और पतीला लेकर बाहर रखने के लिए निकल रही थी, तभी नन्हा मनु दौड़कर आया और अपनी मां के पैर पकड़कर उनसे लिपट गया। अचानक खिंचाव से मां सावित्री का संतुलन बिगड़ गया और खौलते दूध से भरा पतीला सीधे मनु के ऊपर गिर गया।

मां ने चीखना शुरू कर दिया

बेटे की हालत देखकर मां सावित्री की चीखें निकल आईं। तेज शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गए और बच्चे को तुरंत सरायअकिल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था, रास्ते में ही मासूम मनु की सांसें रुक गईं।

बिना पोस्टमार्टम के ही किया का अंतिम संस्कार

परिजनों ने भारी मन से बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिवार की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है।

Next Story