Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इंस्पेक्टर का महिला पर आया दिल, पति को छोड़ने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दिया दबाव...

Aryan
17 March 2026 8:00 PM IST
इंस्पेक्टर का महिला पर आया दिल, पति को छोड़ने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दिया दबाव...
x
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने अपनी पोस्टिंग के लिए गृह मंत्री को 50 लाख रुपये की रिश्वत के तौर पर दी थी। इस आरोप के सामने आने के बाद से यह मामला और गंभीर हो गया है।

मंगलुरु। कर्नाटक में मंगलुरु पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर संदेश पी.जे. विवाद में घिर गए हैं। दरअसल एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा करते हुए कहा कि उसके पति को एक कुख्यात अपराधी के साथ फंसाने की धमकी दी गई। इसके साथ ही पैसे मांगे और शारीरिक संबंध बनाने की भी मांग की। महिला ने बताया कि इंस्पेक्टर ने उससे 25 लाख रुपये देने और संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इस बीच इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे।

महिला ने लगाया आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने अपनी पोस्टिंग के लिए गृह मंत्री को 50 लाख रुपये की रिश्वत के तौर पर दी थी। इस आरोप के सामने आने के बाद से यह मामला और गंभीर हो गया है। वहीं इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर पीड़िता को धमकियां दी जा रही है।

इंस्पेक्टर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

हालांकि, इंस्पेक्टर संदेश पी.जे. ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि महिला के पति ने आत्महत्या की धमकी दी थी, इसलिए उन्होंने उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप किया था।

पुलिस कमिश्नर ने दिया जांच के आदेश

इस मामले में मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, इस जांच की जिम्मेदारी उत्तर डिवीजन के एसीपी श्रीकांत को सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अब तक किसी भी महिला ने आधिकारिक रूप से यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन यदि कोई पीड़ित सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने भी मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और कई महिलाएं सामाजिक दबाव और परिवार की चिंता के कारण सामने नहीं आ रही हैं।



Next Story