Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2026: मिनी-नीलामी के लिए कुल 350 खिलाड़ियों को किया गया Shortlist, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण

Anjali Tyagi
9 Dec 2025 5:30 PM IST
IPL 2026:  मिनी-नीलामी के लिए कुल 350 खिलाड़ियों को किया गया Shortlist, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण
x

नई दिल्ली। IPL 2026 की मिनी-नीलामी के लिए कुल 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 1390 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1005 खिलाड़ियों को प्रारंभिक सूची से हटा दिया गया था और 35 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया, जिससे अंतिम संख्या 350 हो गई। बता दें कि यह नीलामी 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की कितनी है संख्या

जानकारी के मुताबिक कुल खिलाड़ियों की संख्या 350 है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 240 तो विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 110 है। साथ ही इनमें 224 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं, जो बताता है कि इस बार ऑक्शन में नए टैलेंट की भरमार होगी।

बेस प्राइस ब्रैकेट- कितने खिलाड़ी किस कैटेगरी में?

सबसे बड़ा रिजर्व प्राइस 2 करोड़ रुपये का है और 40 खिलाड़ियों ने यही ब्रैकेट चुना है। इसके अलावा 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले नौ खिलाड़ी हैं, जबकि 1.25 करोड़ की बेस प्राइस वाले चार और एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 17 खिलाड़ी हैं।

बेस प्राइस में केवल दो ही भारतीय

⦁ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, जिन्होंने आखिरी बार IPL 2021 में खेला था, 2 करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य (base price) वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

⦁ दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी अंतिम सूची में हैं, जिनका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये है।

⦁ वेंकटेश और रवि बिश्नोई ऐसे केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ है।

पहले सेट में पृथ्वी शॉ और सरफराज खान

IPL 2026 नीलामी के पहले सेट में पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं। दोनों का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है।

⦁ पृथ्वी शॉ 2018–2024 तक IPL का हिस्सा रहे, लेकिन पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे।

⦁ सरफराज खान 2021 के बाद से IPL में नहीं खेले।

इन देशों से इतने खिलाड़ी

इंग्लैंड – 21 खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया – 19 खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका – 15 खिलाड़ी

वेस्टइंडीज – 9 खिलाड़ी

श्रीलंका – 12 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड – 16 खिलाड़ी

अफगानिस्तान – 10 खिलाड़ी

Next Story