
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: पहले मुकाबले...
IPL 2026: पहले मुकाबले में CSK की शर्मनाक हार! वैभव की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने चैन्नई को 8 विकेट से रौंदा

गुवाहाटी। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं CSK की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
127 रन बनाकर ऑलआउट
चेन्नई की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए जेमी ओवरटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 36 बॉल पर 43 रन आए।
सूर्यवंशी ने धुआंधार पारी खेली
बता दें कि इस लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने काफी आसानी से चेज कर ली। जहां वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार पारी खेली। उन्होंने मात्र 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यशस्वी जयसवाल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।




