Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2026: IPL के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका! ये खिलाड़ी टीम से हुए बाहर, कप्तान अक्षर पटेल की बढ़ी टेंशन

Shilpi Narayan
20 March 2026 2:30 PM IST
IPL 2026: IPL के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका! ये खिलाड़ी टीम से हुए बाहर, कप्तान अक्षर पटेल की बढ़ी टेंशन
x

नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज होने में महज कुछ दिन का समय रह गया है। जिसको लेकर सभी 10 टीमें तैयारियां कर रही हैं। यह सीजन शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इससे दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को झटका लग सकता है। साथ ही कप्तान अक्षर पटेल के लिए भी यह चिंता का सबब साबित हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स की स्क्वाड का हिस्सा मिचेल स्टार्क का भी शामिल हो गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट सावधानी बरतना चाहता है

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे, जिसको लेकर उन्होंने वजह का भी खुलासा किया है। मिचेल स्टार्क को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो बयान जारी किया गया है उसमें उन्होंने साफ किया कि वह अपने स्टार तेज गेंदबाज को लेकर किसी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। 36 साल के स्टार्क को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट सावधानी बरतना चाहता है, क्योंकि पिछले एक साल में उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है।

स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त

इसके अलावा अगले एक साल में भी स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त रहने वाले हैं। ऐसे में वह स्टार्क को लेकर किसी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 के सीजन में स्टार्क का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 10 पारियों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स के पास स्टार्क के अलावा अन्य तेज गेंदबाजों के विकल्प को देखा जाए तो उसमें टी. नटराजन, काइल जेमीसन, आकिब नबी डार और दुष्मांता चमीरा का विकल्प मौजूद है।

प्रोटोकॉल में हुई प्रगति पर करेगी निर्भर

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का भी आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैच मिस करना तय हो गया है, जिसको लेकर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन तीनों की उपलब्धता अगले कुछ हफ्तों में खेल में वापसी के उनके प्रोटोकॉल में हुई प्रगति पर निर्भर करेगी। अब इस स्थिति को देखते हुए इन तीनों ही खिलाड़ियों की आईपीएल टीमों को बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर शुरुआती मैचों में खेलने उतरना होगा, जिसमें दूसरे प्रमुख गेंदबाजों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर रहने वाला है।

Next Story