Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2026: एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को लगा तगड़ा झटका! अगले मैच से पहले CSK के लिए आई बुरी खबर

Shilpi Narayan
8 April 2026 7:00 PM IST
IPL 2026: एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को लगा तगड़ा झटका! अगले मैच से पहले CSK के लिए आई बुरी खबर
x

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 अब दिलचस्प होते जा रहा है। हालांकि CSK के फैंस के लिए एक के बाद एक झटका वाली खबर सामने आते रहती है। जहां टीम के हाथ से पहले ही जीत दूर है तो अब एक और झटका वाली खबर सामने आई है। दरअसल, फैंस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है।

धोनी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं

बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआत में फ्रैंचाइजी ने बताया था कि धोनी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और पहले दो हफ्तों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। इस हिसाब से एमएस धोनी कम से कम 3 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब चौथे मुकाबले से पहले उनकी वापसी पर एक और अपडेट सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी अभी भी चोट से उबरने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और अभी मैच फिट नहीं हैं। सीजन के शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने टीम के साथ अवे गेम्स के लिए यात्रा नहीं की थी।

माही मसाजर की देखरेख में कर रहे हैं रिकवरी

वहीं घरेलू मैच में भी वह मैदान पर नहीं उतरे थे। 44 साल के धोनी फिलहाल चेन्नई में अपनी परिवार के साथ हैं और टीम के फिजियो और मसाजर की देखरेख में रिकवरी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नेट्स पर बैटिंग सेशन भी किया, लेकिन फूल फिटनेस हासिल करने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी को मैच खेलने लायक फिट होने में कम से कम एक हफ्ता और लग सकता है। ऐसे में 11 अप्रैल को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच में उनके खेलने की संभावना काफी कम है। इसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में भी उनके उतरने की उम्मीदें कमजोर ही हैं।

सीएसके की शुरुआत रही निराशाजनक

धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है, जो उनके लिए सीजन की दूसरी सबसे लंबी शुरुआती हार की सीरीज है। टीम को धोनी के अनुभव और फिनिशिंग स्किल्स की काफी जरूरत महसूस हो रही है। इसके अलावा, युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस भी साइड स्ट्रेन की चोट के कारण पहले तीन मैचों से बाहर रहे हैं, हालांकि उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है और अगले मैच के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

Next Story