
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026 : विदेशी...
IPL 2026 : विदेशी खिलाड़ियों पर छाया IPL का क्रेज! PSL में अधिक सैलरी के बाद भी आईपीएल में खेलने का किया फैसला, जानें क्यों

नई दिल्ली। IPL के आगाज में महज कुछ ही दिन का समय रह गया है। वहीं भारत की तर्ज पर ही पाकिस्तान में PSL का आयोजन होता है। हालांकि इस बार पाक के PSL पर खतरा मंडरा है। इस बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों ने PSL छोड़कर IPL में खलने का फैसला लिया है। पीएसएल 26 मार्च से शुरू होगा, आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को है।
पीएसएल से अपना नाम लिया वापस
हालांकि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपने दल में शामिल किया है, जिन्हें पीएसएल में खेलना था। बड़ी बात ये हैं कि जॉनसन की सैलरी पीएसएल में ज्यादा थी। स्पेंसर जॉनसन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लेडिएटर टीम में चुने गए थे। लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्होंने अपने दल में शामिल करने की घोषणा कर दी। वह नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल हुए। बता दें कि एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। एलिस 11 मार्च को खेले गए डोमेस्टिक वनडे कप फाइनल के दौरान चोटिल (हैमस्ट्रिंग) हो गए थे।
ड्रेसिंग रूम शेयर करने को होंगे बेताब
दरअसल, सभी खिलाड़ियों की प्राथमिकता आईपीएल में खेलने की होती है, तभी तो स्पेंसर जॉनसन पीएसएल के मुकाबले कम सैलरी होने के बाद भी आईपीएल में आए। जॉनसन पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने 4 मैचों में 1 ही विकेट लिया था। जॉनसन ने 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था, उस सीजन 5 मैचों में उनके नाम 4 विकेट थे। क्वेटा ग्लेडिएटर ने जॉनसन को 5.6 करोड़ PKR में साइन किया था, जो भारतीय मुद्रा में 1.87 करोड़ रुपये होते हैं जबकि सीएसके में वह 1.5 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के साथ शामिल हुए हैं, यानी 37 लाख रुपए कम। हालांकि आईपीएल पीएसएल के मुकाबले बहुत बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसे दुनिया भर के लोग देखते हैं। जॉनसन धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को बेताब होंगे।




