
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: रोमांचक...
IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में LSG ने KKR को दिया मात, आखिरी बॉल में लखनऊ ने 3 विकेट से जीत पर किया कब्जा

कोलकाता। आईपीएल 2026 का आज 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच ईडेन गार्डेन्स में खेला गया। इस मैच में कोलकाता को पहली जीत की तलाश है जबकि लखनऊ लय बरकरार रखने उतरी है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वहीं इस दिलचस्प मुकाबले में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ को पहला और दूसरा झटका वैभव अरोड़ा
बता दें कि कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य दिया था। लखनऊ को पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने पॉवेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि लखनऊ को दूसरा झटका भी वैभव ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना पाए।
आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट
हालांकि लखनऊ को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने कार्तिक त्यागी के हाथों ऋषभ पंत को कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए जबकि चौथा झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब्दुल समद दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने अपना शिकार बनाया। अब्दुल समद दो और आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हो गए।




