
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026-पंजाब किंग्स...
IPL 2026-पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई को उसके घर में हराने की चुनौती! संजू सैमसंग पर नजर होगी

नई दिल्ली। IPL 2026-पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई को उसके घर में हारने की चुनौती है। इस मैच में t20 वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसंग पर नजर होगी। इस मुकाबले के साथ सीएसके सीजन का अपना पहला मैच जीतने उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से मुकाबला गंवाया था। पंजाब के लिए चिंता की बात कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट है जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में लगी थी।
सीएसके के लिए अपना घरेलू मैदान मजबूत गढ़ रहा
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अपना घरेलू मैदान मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले आईपीएल के मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने होगी। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की। पंजाब के लिए चिंता की बात कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट है जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में लगी थी। टीम प्रबंधन ने बताया था कि श्रेयस को फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है। लेकिन टीम को उम्मीद है कि श्रेयस इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सीएसके अब उस हार को भुलानी होगी
सीएसके अब उस हार को भुलाकर नए सिरे से अपना अभियान शुरू करने की कोशिश करेगा। वहीं, पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट से मैच अपने नाम किया था। सीएसके के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी गुवाहाटी नहीं गए थे क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। उनका हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में रहने की संभावना है जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को काफी फायदा मिलेगा। संजू सैमसन सीएसके के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे और वह इसकी भरपाई करने के लिए बेताब होंगे। सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं नहीं मिल पाई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर चुके हैं या नही।




