
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: पहले मुकाबले...
IPL 2026: पहले मुकाबले में RCB ने SRH को रौंदा! 6 विकेट से जीता

नई दिल्ली। IPL 2026 का आज शानदार आगाज हो गया है। आज का मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला गया। वहीं हैदराबाद की टीम ने बेंगलुरु को 202 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है।
RCB के बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
बता दें कि 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। देवदत्त पडिक्कल ने मात्र 26 गेंदों में 61 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने नाबाद 69 रन और नए कप्तान रजत पाटीदार ने 31 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
ईशान किशन ने जड़े 80 रन
हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 201/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। SRH की ओर से ईशान किशन ने 80 (38 गेंद) और अनिकेत वर्मा ने 43 (18 गेंद) रनों की तेज पारियां खेलीं।




