
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: RCB ने...
IPL 2026: RCB ने दिखाया दम! MI को रॉयल अंदाज में 18 रनों से रौंदा

मुंबई। आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रशंसकों की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को ऐसा करना काम नहीं आया। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने MI को 241 रनों का लक्ष्य दिया था।
रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए
वहीं मुंबई के पारी कि बात करें तो आज फैंस को रोहित शर्मा के धमाकेदार पारी का इंतजार था लेकिन रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। जो मुंबई के लिए बड़ा झटका था। क्योंकि विशाल स्कोर को चेज करने में रोहित शर्मा की पारी काफी महत्वपूर्ण होने वाली थी। जिसके बाद रेयान रिकेल्टन 22 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। तिलक वर्मा को पवेलियन लौट गए।सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक के आउट होते ही मुंबई की उम्मीद भी टूट गई।
RCB के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी खेली
दरअसल, RCB के बल्लेबाजों ने धुआंधार पारी खेली थी। फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर डटे हैं। हालांकि फिल सॉल्ट 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद विराट कोहली 38 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रजत पाटीदार ने 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली।




