
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL 2026: धोनी की...
IPL 2026: धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे CSK फैंस के लिए राहत! इस दिन मैदान पर दिखेंगे माही

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत में CSK के लिए कुछ खास नहीं रहा है। अब तक सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम से धोनी भी इंजरी के कारण गायब हैं। माही के फैंस उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं टीम के आइकन और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली (कैल्फ) की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह अभी तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फ्रैंचाइजी ने बताया था कि धोनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पहले दो हफ्तों तक वे उपलब्ध नहीं होंगे।
टीम को सीजन की पहली जीत का इंतजार
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी 11 अप्रैल 2026 को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी वापसी अगले मैच में यानी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होगी। धोनी 14 अप्रैल के गेम से मैच फिट होकर टीम में शामिल होंगे। CSK की ओर से अभी तक धोनी की वापसी पर कोई बयान सामने नहीं आया है। दूसरी ओर, धोनी की गैरमौजूदगी CSK के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रही है, टीम लगातार 3 मैच गंवा चुकी है और सीजन की पहली जीत का इंतजार है। चोट के चलते धोनी चेन्नई में ही रहकर अपनी रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं और टीम के सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।
ब्रेविस 11 अप्रैल को मैदान पर दिखाई देंगे
हालांकि इसके अलावा, CSK को एक और झटका युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की चोट से लगा था। साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण ब्रेविस शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहे। हालांकि उनकी रिकवरी अच्छी गति से चल रही है और वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ब्रेविस ने हाल ही में फैंस को संदेश देते हुए कहा कि वे 11 अप्रैल को मैदान पर दिखाई देंगे।




