Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL 2026 : रोहित- रिकेल्टन की धुआंधार पारी की बदौलत MI ने जीत के साथ की शुरुआत! KKR को 6 विकेट से रौंदा

Shilpi Narayan
29 March 2026 11:15 PM IST
IPL 2026 : रोहित- रिकेल्टन की धुआंधार पारी की बदौलत MI ने जीत के साथ की शुरुआत! KKR को 6 विकेट से रौंदा
x

मुंबई। आईपीएल 2026 का आज दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने मुंबई को 221 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई ने 6 विकेट से जीत किया दर्ज।

रोहित ने 78 रनों की शानदार पारी खेली

बता दें कि जब मुंबई की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित शर्मा ने धुआंधार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 38 गेंदों में 78 रन बनाए। 148 के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा। जिसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए सूर्यकुमार 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रयान रिकेल्टन 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Next Story